publish by ashutosh: हाथों में Mehndi लगाना महिलाओं को बहुत भाता है। यदि किसी भी खास त्योहार, पर्व पर आप मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यह 5 तरह से सजी सुंदर और सरल डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगी। इसे हाथों में लगवाने या बनवाने के बाद आपको अलग ही ताजगी महसूस होगी।
कई महिलाओं को तो Mehndi इतनी अधिक पसंद होती हैं कि वो मेहंदी लगाने के लिए अगर लंबे वक्त तक कोई मौका नहीं मिला तो यूं हीं Mehndi लगवाकर खुश हो जाती है।

यहां जानें 5 खास डिजाइन-
1. अरेबिक Mehndi – अरेबिक Mehndi जहां बेल की तरह लगाई जाती है, वहीं इसे बनाना बहुत आसान होता है तथा इसे खुद से लगाने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है। यह डिजाइन आज भी ट्रेंड में है और कई लोगों की पसंदीदा भी। सबसे सिंपल और लगाने में आसान यह डिजाइन, जब वक्त की कमी होती हो तो आप अरेबिक डिजाइन से अपने हाथों को रचा सकती है।
2. डबल बेल डिजाइन Mehndi- अपने हाथों में अरेबिक Mehndi की सिंगल बेल की तरह ही आप इसे डबल बेल लगा सकती हैं, यह डिजाइन जहां हाथों को खूबसूरती बढ़ाएगी, वहीं देखने में आपके हाथ भी भरे-भरे नजर आएंगे।

हाथ देखने में भी अधिक सुंदर लगेंगे तथा इस Mehndi डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगाने में बहुत ही कम समय लगता है, साथ ही यह दिखने में भी बहुत अच्छी लगती है।
3. हथेली के बीचों-बीच गोल बूटे- अगर आपको गोलाकार अथवा हाथों के बीचों-बीच बूटे की मेहंदी पसंद हैं यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि इस तरह की Mehndi ट्रेडिशनल अंदाज वाली होती है। इसे आप गोल, त्रिकोण या चौकोर डिजाइन में भी लगवा सकती हैं।

सिर्फ आपकी हथेली जितना बड़ा गोल बूटा की यह डिजाइन काफी ट्रेंड में रहती है, जिसे युवतियां अधिक पसंद करती है। साथ ही यदि आपके पास व्यस्तता ज्यादा है तो आप इस प्रकार की डिजाइन बनवा सकती हैं, क्योंकि यह Mehndi रचने के बाद बहुत सुंदर दिखाई देती है।
4. आधी हथेली वाली Mehndi- कई महिलाओं अथवा युवतियों को अधिक ज्यादा Mehndi भरे हाथ पसंद नहीं आते हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की सोच रखती हैं तो आप आधी हथेली वाली Mehndi की कोई भी डिजाइन पसंद कर सकती हैं।
वर्तमान समय में आधी हथेली वाली Mehndi डिजाइन काफी पसंद की जा रही हैं तथा यह फैशन के हिसाब से भी काफी ट्रेंड में है। आप लगाते समय सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि Mehndi लगाने की शुरुआत सबसे छोटी उंगली के साइड से करें और आधी हथेली को डिजाइन से भरते हुए अंगूठे पर लाकर डिजाइन खत्म कर दें।

5. झालर मेहंदी- जिन महिलाओं को बहुत बड़ी Mehndi डिजाइन्स पसंद नहीं है। वे इस प्रकार की सिंपल और यूनिक डिजाइन वाली Mehndi पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़े – अभिनेत्री काजोल के अलावा 5 अभिनेत्रियों के साथ संबंध रख चुके हैं, अजय देवगन, देखिए
इस डिजाइन में पूरे हाथों पर Mehndi न लगाते हुए साइड से लगाकर हाथों को सजाया जाता है तथा अंगूठे, बाजू वाली अंगुली अथवा रिंग फिंगर और सबसे छोटी वाली अंगुली पर डिजाइन बनाकर हाथ को कवर किया जाता है। झालर Mehndi डिजाइन हाथों पर बहुत अच्छी लगती है, इसीलिए ज्यादातर महिलाओं की ये पसंदीदा डिजाइन भी होती है।