publish by ashutosh: हैदराबाद metro में इंस्टाग्राम रील पर डांस करने वाली एक युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हैदराबाद metro रेल लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा है कि महिला को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि एचएमआरएल के एमडी एनवीएस रेड्डी ने महिला की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
हैदराबाद metro के भीतर एक गाने पर लड़की का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, यह वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की पर जमकर निशाना साधा था। लोगों ने लड़की के इस कृत्य की जमकर आलोचना की।

लोगों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन पर इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इस तरह की फालतू चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। metro आपकी निजी संपत्ति नहीं है।’ देखें वीडियो-
💃 Dance On Hyderabad Metro 🚄
When did this happen??? pic.twitter.com/ZilPdia9fx
— Hi Hyderabad (@HiHyderabad) July 20, 2022
metro के अंदर रील्स बनाकर किया अपलोड
आपने भी अक्सर लोगों को सड़क पर, मॉल में, metroऔर प्लेन के अंदर रील्स बनाते हुए देखा होगा। इस लड़की ने भी metro के अंदर इंस्टाग्राम रील्स बनाकर मुसीबत मोल ले ली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की हैदराबाद metro के अंदर रील्स बना रही है। इस दौरान कोई गाना बज रहा है और लोग metro में बैठे नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े – अब 45099 रूपए में घर ले आएं जबरदस्त इलेक्ट्रिक scooter सिर्फ 499 रूपए रोजाना में करें बुक
लड़की ने इस वीडियो को बनाकर उसे अपलोड कर दिया। वीडियो को हजारों यूजर्स ने देखा और पसंद भी किया। वहीं कुछ लोगों ने इसे नापसंद किया। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक परिवहन में ऐसे वीडियो बनाने की इजाजत कैसे दी जा सकती है।