Publish By Ashutosh- Arjun Kapoor और मलाइका अरोड़ा निस्संदेह बॉलीवुड के टिनसेल के सबसे चर्चित कपल्स में से में से एक हैं। जब से उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया है तब से वे एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहरि करते रहते हैं। लवबर्ड्स जब भी शहर में एक साथ देखे जाते हैं तो मीडिया के कैमरे उन्हें कैप्चर करने से नहीं चूकते।

मलाइका अरोड़ा Arjun Kapoor से 12 साल बड़ी हैं। उम्र का लंबा फासला होने के बावजूद दोनों की केमिस्ट्री काफी मजबूत दिखाई देती है। वहीं बीती रात ये प्यारा कपल एक बार फिर मीडिया के कैमरों में कैद हुआ। दोनों को मार्वल फिल्म बनाने वाले निर्माता रूसो ब्रदर्स की पार्टी में साथ स्पॉट किया गया।
जानकारी के मुताबिक, निर्माता रितेश सिधवानी द्वारा रूसो ब्रदर्स के लिए स्टार-स्टड पार्टी आयोजित की गई थी। इसी पार्टी में Arjun Kapoor और मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी रॉकिंग उपस्थिति दर्ज करवाई।

पार्टी के लिए कपल ने वायलेट और पर्पल रंगों के आउटफिट चुने। लव बर्ड्स ने इवेंट में पहुंचते ही अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से खूब लाइमलाइट बटोरी। लुक की बात करें तो मल्ला पर्पल कलर की स्पार्कल ड्रेस हाॅट लग रही थीं।
मलाइका ने बालों को ओपन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने ग्लैमरस मेकअप लुक चुना था। एक्ट्रेस ने हाई हील्स और बैग के साथ लुक को पूरा किया। वहीं Arjun Kapoor भी अपनी लेडी लव के साथ ट्विनिंग किए नजर आए। अर्जुन डार्क पर्पल शर्ट,ब्लैक पैंट पहनी थी।

हाल ही में Arjun Kapoor ने अपना बांद्रा वाला फ्लैट बेच दिया था, जो मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में था। इसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि कपल के बीच कुछ सही नहीं है हालांकि अब एक-साथ पार्टी में पहुंचकर उन्होंने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।
इसे भी पढ़े : Aishwarya Rai ने सालों बाद लिया सलमान खान का नाम तो गदगद हुए फैंस
वर्कफ्रंट की बात करें तो Arjun Kapoor इस समय अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, जाॅन अब्राहम, दिशा पाटनी हैं। फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
