publish by ashutosh: सोशल मीडिया पर एक ‘प्रेमी युगल’ का वीडियो खूब देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों metro रेल में सफर करने के दौरान अचानक लड़ने लगे। उनकी लड़ाई बहस से थप्पड़ और मुक्के तक पहुंच गई। लड़की ने बंदे को ऐसी-ऐसी बातें बोली कि वह भी आग बबूला हो गया।
अंत में लड़की ने कह दिया कि ऐसा लड़का किसी को ना मिले… पब्लिक में… metro में सबके सामने तमाशा कर रहा है। अब लोग इस क्लिप को वॉट्सऐप से लेकर सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही, मजाकिया टिप्पणी भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि क्या यही प्यार है… जबकि कई बोल रहे हैं कि ये पक्का शादी करेंगे। एक बार आप भी यह क्लिप देखिए और कमेंट में अपने दिल की बात लिखिए।

जब एक-दूसरे को मारने लगे थप्पड़
इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक युवक और युवती metro में ट्रेवल कर रहे हैं। दोनों गेट के करीब खड़े हैं। अचानक लड़की बंदे को मुक्का मारती है। यात्रियों को एहसास हो जाता है कि वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं! लड़की कहती है कि मुझसे मत बात करो। लड़का भी गुस्से में कहता है कि जाओ यहां से… मत बात करो।
इसके बाद लड़की को गुस्सा आ जाता है, वह बंदे को चांटा मार देती है और चुप होने को कहती है। फिर दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हैं। लड़की बोलती है कि मम्मी को बोलूंगी… तेरे जैसे लड़के किसी को ना मिले। अंत में लड़की बोलती है कि पब्लिक में metro में तमाशा कर रहा है। इसी दौरान metro रेल के गेट खुल जाते हैं और दोनों नीचे उतर जाते हैं।

‘क्या यही प्यार है… तो मत करिए’
इस क्लिप को देखकर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा कि यही तो असली प्यार है। जबकि एक ने लिखा- प्यार में क्या-क्या करना और सुनना पड़ता है। कुछ ने तो मजाकिया लहजे में लिखा कि क्या यही प्यार है… तो मत करिए।
एक शख्स ने तो ये भी लिख दिया कि इश्क वाला लव… ये पक्का शादी करेंगे। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारो व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कहां और कब फिल्माया गया है।
इसे भी पढ़े : सॉफ्ट फूली हुई रोटियां बनाने के लिए अपनाएं ये kitchen tips, जानें क्या है आटा स्टोर करने का सही तरीका
metro में कपल को ऐसे लड़ते देखा था?
गर्लफ्रेंडने बॉयफ्रेंडला काढलं बुकलून, दिल्ली मेट्रोमधील व्हिडीओ व्हायरल pic.twitter.com/bO7BXnYFZ4
— Mandar (@mandar199325) July 13, 2022