publish by ashutosh: आमतौर पर Papaya सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। Papaya खाने के फायदे यह हैं कि यह वजन घटाने, पाचन में सुधार करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Papaya में वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, ए, ई, बी, खनिज, प्रोटीन और डायटरी फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसमें अल्फा, बीटा, कैरोटीन और ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

चूंकि Papaya का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है और इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, इसलिए फिटनेस एक्सपर्ट रोजाना पपीता खाने की सलाह देते हैं। Papaya में पाया जाने वाला पैपीन एंजाइम एलर्जी से लड़ता है और घावों को भरने में सहायता करता है। बहुत सारे फायदों के बाद भी Papaya का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
फिटनेस गुरु एंड होलिस्टिक एक्सपर्ट मिकी मेहता
बता रहे हैं कि किन चीजों के साथ Papaya खाने से जहर के जैसा हो सकता है असर। इन चीजों के साथ पपीते का सेवन न करने से सेहत ठीक रहती है और पपीते का भरपूर फायदा मिलता है। इसलिए पपीता खाने के बाद, दही, नींबू और संतरे जैसी चीजों का सेवन न करें।
नींबू के साथ न खाएं Papaya

पपीता और नींबू का एक साथ सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप सलाद में पपीता खाते हैं तो इसमें नींबू का रस न डालें। इससे यह जहरीला हो सकता है। नींबू और पपीता एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। इसलिए भूलकर भी Papaya और नींबू का एक साथ सेवन न करें।
दही के साथ न खाएं Papaya

पपीते की तासीर गर्म जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पपीता खाए हैं, तो एक या दो घंटे बाद ही दही का सेवन करें। ठंडे और गर्म का यह कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं
संतरा के साथ न खाएं Papaya

नींबू की तरह संतरा भी खट्टा होता है। फ्रूट सलाद में संतरा और पपीता एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। यह जहर जैसा असर कर सकता है और आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इसलिए Papaya के साथ संतरे का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।
टमाटर के साथ न खाएं Papaya

पपीते और टमाटर का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन जहरीला साबित हो सकता है। इसलिए Papaya और टमाटर एक साथ नहीं खाना चाहिए।
इसे भी पढ़े : सॉफ्ट फूली हुई रोटियां बनाने के लिए अपनाएं ये kitchen tips, जानें क्या है आटा स्टोर करने का सही तरीका
कीवी के साथ न खाएं Papaya

कीवी एक खट्टा फल माना जाता है। पपीते का साथ कीवी खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए कभी भी इन दोनों फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।