publish by ashutosh: आज के दौर में Insurance काफी जरूरी हो गया है। लेकिन महंगे प्रीमियम की वजह से कई बार देखा जाता है कि लोग Insurance करने से बचते हैं। इसी को देखते हुए डाक विभाग का इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है
जिसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का Insurance होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह Insurance रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ए.आई.जी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना Insurance सुरक्षा मिलेगी।

इसके तहत, दोनों प्रकार के Insurance कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस Insurance में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा।

इसे भी पढ़े – Sonia Gandhi Health Update : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, कई नेता और कार्यकर्ता भी संक्रमित
वहीं, 399 रुपए के प्रीमियम Insurance में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च मिलेगा। इस Insurance सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।